Breaking News

एशियन गेम्स में अदिति अशोक ने जीता सिल्वर मेडल

02 Oct, 2023 931

संवाददाता/in24 न्यूज़.
चीन में खेले जा रहे एशियन गेम्स में भारतीय गोल्फर अदिति अशोक एशियाई खेलों की महिला गोल्फ स्पर्धा के आखिरी दिन रविवार को यहां अपनी लय बरकरार नहीं रखी सकी और 73 का निराशाजनक कार्ड खेलकर रजत पदक अपने नाम किया। महिला गोल्फ में यह भारत का पहला पदक है। अदिति के पास तीसरे दौर के बाद तालिका में शीर्ष पर सात शॉट की बड़ी बढ़त थी, उन्होंने एक बर्डी के मुकाबले चार बोगी और एक डबल बोगी कर के इस बढ़त को गंवा दिया। इस 25 साल की खिलाड़ी का कुल स्कोर 17 अंडर 271 रहा। थाईलैंड की अर्पिचया युबोल ने सप्ताह का सर्वश्रेष्ठ 64 का कार्ड खेल कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। बता दें कि एशियन गेम्स में भारत के खिलाड़ियों ने मेडल जीतकर लगातार देश का गौरव बढ़ाने का क्रम जारी रखा है।

अन्य खबरे