Breaking News

कांदिवली में हुआ खेल महोत्सव का आयोजन

28 Dec, 2021 1107
संवाददाता/ in24 न्यूज़ 
 
 
 
मुंबई के कांदिवली पश्चिम के पोईसर जिम खाना में मास्टर्स एथलेटिक्स ऑफ महाराट्र की तरफ से आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के अवसर पर स्वर्गीय गरेल्ड डिसूजा की याद में डेढ़ दिवसीय खेल महोत्सव का आयोजन किया गया. इस खेल महोत्सव में महाराष्ट्र भर के  खिलाडियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस खेल महोत्सव  का उद्घाटन  उत्तर मुंबई के भाजपा सांसद गोपाल शेट्टी ने किया। इस खेल महोत्सव के पहले दिन सैकड़ों की संख्या में खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिसमें महिला, पुरुष सहित बच्चे भी शामिल हुए. इस खेल महोत्सव का आकर्षण रहे खिलाड़ी राम प्रधान, जिनकी उम्र 92 साल है. इस उम्र में खेल के प्रति ऐसे जज्बे की सभी ने प्रशंसा की. इस मौके पर उपस्थित भाजपा सांसद गोपाल शेट्टी में पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा दिये गये कॉन्सेप्ट 'खेलो इंडिया' को दोहराया और 'खेलेगा इंडिया तो फिट रहेगा इंडिया' का नारा भी दिया। साथ ही यहां उपस्थित अन्य सदस्यों ने लोगों में खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और फिट रहने की बात कही.

अन्य खबरे