Breaking News

कोलकाता नाइट राइडर्स के जेसन रॉय पर लगा जुर्माना

27 Apr, 2023 908

संवाददाता/in24 न्यूज़.
आईपीएल (IPL) मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बल्लेबाज जेसन रॉय (Jason Roy) के खिलाफ मैच फीस का दस प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। ये जुर्माना एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ आईपीएल मैच के दौरान आचार संहिता के उल्लंघन के लिए लगाया गया है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ रॉय ने आउट होने के बाद गुस्से में एक गिल्लियां गिरा दी थी। उन्होंने अपनी गलती मान ली। रॉय ने 29 गेंदों पर 56 रनों की बेहतरीन पारी खेली। आईपीएल ने एक बयान में कहा है कि रॉय ने आईपीएल आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2 के तहत लेवल 1 के अपराध को स्वीकार किया है। आचार संहिता के लेवल 1 के उल्लंघन के लिए मैच रेफरी का फैसला अंतिम और बाध्यकारी है। बता दें कि रॉय की यह हरकत खेल भावना के खिलाफ है। 

अन्य खबरे