Breaking News

कोहली के शतक के बाद भारत का स्कोर 400 के पार

12 Mar, 2023 801

संवाददाता/in24 न्यूज़.
अहमदाबाद में खेला जा रहा भारत (India) और ऑस्ट्रेलिया (Australia)  के बीच चौथा और अंतिम टेस्ट मैच रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। मैच के चौथे दिन लंच के बाद भारत का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 410 रन हो गया है। विराट कोहली (Virat Kohli) 110 रन बनाकर मैदान पर डटे हैं उनके साथ अक्षर पटेल दे रहे हैं। चौथे दिन भारत को रविंद्र जडेजा (28) और केएस भरत के रूप में 2 झटके लगे हैं। बता दें कि चौथे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 480 रन बनाए थे। भारत अभी भी ऑस्ट्रेलिया के स्कोर से करीब 69 रन पीछे है। भारत के लिए मुश्किल यह है कि मैच के तीन दिन खत्म हो चुके हैं और अब यह मैच ड्रॉ की और बढ़ रहा है। भारत को अगर यह मैच जीतना है तो भारतीय बल्लेबाजों को तेजी से रन बनाने होंगे। विराट कोहली ने करीब तीन साल बाद टेस्ट मैच में शतक लगाया है। बता दें कि पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के पीएम के साथ टेस्ट मैच देखा था।

अन्य खबरे