Breaking News

जूनियर पंड्या से आई घर में ख़ुशी

01 Aug, 2020 931

संवाददाता/in24 न्यूज़.
हार्दिक पंड्या आजकल हार्दिक प्रसन्न हैं. हाल ही में जब वे पिता बने तब उनके घर आया जूनियर पंड्या। टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या के घर एक बहुत बड़ी खुशखबरी आई है। हार्दिक पंड्या गुरुवार दोपहर पिता बन गए उनकी मंगेतर अभिनेत्री नताशा स्टानकोविच ने बेटे को जन्म दिया है। पंड्या ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर बेटे के हाथ की एक तस्वीर पोस्ट की। तस्वीर में पंड्या ने बेटे का हाथ थामा हुआ है। अब हार्दिक पंड्या ने नन्हे पंड्या की पूरी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसमें वह अपने बेटे को गोद में लिये दिखाई दे रहे हैं, जिसे खूब पसंद किया जा रहा है। हार्दिक पंड्या ने जब पिता बनने की खबर को साझा किया तब लोगों ने दिल खोलकर उन्हें बधाई दी। जाहिर है जब बात पिता बनने की हो तो बधाई तो बनती ही है.

अन्य खबरे