टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को धूल चटाई
15 Jan, 2019
1739
संवाददाता/in24 न्यूज़.
टीम इंडिया की तरफ से धोनी और विराट ने 3 मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में एडिलेड ओवल के मैदान पर टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हरा दिया. इस मैच में कप्तान कोहली ने धमाकेदार शतक बनाया जिसके दम पर भारत सिरीज बराबर करने में सफल रहा. भारत के लिए पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने भी बेहतरीन अर्धशतक लगाया. यह कोहली के वनडे करियर का 39वां शतक है और वह अब सचिन तेंदुलकर के वनडे में वर्ल्ड रिकॉर्ड 49 शतकों से 10 शतक दूर रह गए हैं. कोहली और धोनी ने इस मैच में स्ट्राइक रोटेट करने का काम किया और दोनों ही बल्लेबाजों ने शॉट खेलने के लिए खराब गेंदों का इंतजार किया.