Breaking News

टीम इंडिया ने श्रीलंका को 7 विकेट से हराया

11 Jan, 2020 1078

संवाददाता/in24 न्यूज़.
पुणे में टीम इंडिया ने टी-20 मैच में श्रीलंका को 7 विकेट से हरा दिया. टीम इंडिया ने मंगलवार को नए साल-2020 का विजयी आगाज किया है। मेजबान टीम ने अपने हरफनमौला खेल के दम पर इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी-20 मैच में श्रीलंका को सात विकेट से हरा दिया।भारत के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी और मेजबान टीम के गेंदबाजों ने श्रीलंका को 20 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 142 रनों पर सीमित कर दिया। आसान से लक्ष्य को भारत ने 17.3 ओवरों में तीन विकेट खोकर हासिल कर तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली। सीरीज का पहला मैच गुवाहाटी में बारिश के कारण रद्द कर दिया गया था। 143 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत को लोकेश राहुल (45) और चोट के बाद वापसी कर रहे शिखर धवन (32) की जोड़ी ने मजबूत शुरुआत देते हुए पहले विकेट के लिए नौ ओवरों में 71 रन जोड़े। राहुल इस पारी में धवन से ज्यादा आक्रामक रहे। वह अपने अर्धशतक के करीब जा रहे थे, लेकिन 10वें ओवर की पहली गेंद पर धनंजय डी सिल्वा की गेंद पर वह गच्चा खाकर बोल्ड हो गए। उन्होंने अपनी पारी में 32 गेंदों का सामना कर छह चौके लगाए। वहीं धवन शुरू से संघर्ष कर रहे थे। वह गेंद को सही तरह से बल्ले पर ले नहीं पा रहे थे। राहुल के जाने के बाद उनका भी ध्यान भंग हुआ और धनंजय की गेंद पर वे एलबीडब्ल्यू आउट करार दे दिए गए। उन्होंने अपनी पारी में 29 गेंदों का सामना कर दो चौके मारे। इन दोनों ने जो मंच तैयार किया था उसका श्रेयस अय्यर ने पूरा फायदा उठाया और 26 गेंदों पर तीन चौके और एक छक्के की मदद से 34 रनों की पारी खेली। अय्यर हालांकि 137 के कुल स्कोर पर आउट हो गए, लेकिन जाने से पहले वे टीम को जीत की दहलीज पर पहुंचा चुके थे। उन्होंने कप्तान के साथ तीसरे विकेट के लिए 51 रनों की साझेदारी की। उनके जाने के बाद कप्तान कोहली (नाबाद 30) ने छक्का लगा भारत को जीत दिलाई। इससे पहले, बल्लेबाजी का न्यौता मिलने पर पहली पारी खेलने उतरी मेहमान टीम को दानुष्का गुनाथिलाका (20) और अविष्का फनाडरें (22) ने पहले विकेट के लिए 4.5 ओवरों में 38 रन की साझेदारी करके अच्छी शुरूआत दी।

अन्य खबरे