Breaking News

टी20 टीम से आउट हुए माही

27 Oct, 2018 1866
संवाददाता/in24 न्यूज़.
क्रिकेट जगत में महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी प्रतिभा और मेहनत से अपना मुकाम बनाया, मगर अब उसपर संकट के बादल छाने शुरू हो गए हैं. इसी कड़ी में  खबर है कि वेस्ट इंडीज़ के खिलाफ होनेवाले टी20 की टीम में माही शामिल नहीं किए जायेंगे. शुक्रवार को हुई टीम की घोषणा में वेस्टइंडीज के साथ घरेलू मैदानों पर और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विदेश में होने वाले टी20 मैचों की भारतीय टीम में धोनी को जगह नहीं दी गई है। एक अन्य बड़े फैसले में कप्तान विराट कोहली को वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 मैचों में आराम दिया गया है । उनकी जगह रोहित शर्मा टीम की कप्तानी करेंगे।

अब सवाल उठता है कि माही के साथ जिस तरह का व्यवहार किया जा रहा है उससे  इतना तो तय है कि उनके प्रशंसकों में जबरदस्त निराशा और नाराज़गी का माहौल देखा जाएगा। 

अन्य खबरे