Breaking News

पाकिस्तान को श्रीलंका ने एशिया कप फाइनल में 23 रनों से दी मात

12 Sep, 2022 665

संवाददाता/in24 न्यूज़.
पाकिस्तान (Pakistan) को श्रीलंका (Sri Lanka) ने एशिया कप फाइनल में 23 रनों से मात दे दी। फाइनल मुकाबले में मिली हार के बाद पाकिस्तानी फैंस के बीच मायूसी का माहौल है। क्रिकेट एक्सपर्ट्स भी पाकिस्तान की हार पर अपनी-अपनी राय रख रहे हैं। लेकिन इसी बीच खुद टीम के उपकप्तान शादाब खान ने हार का जिम्मेदारी अपने सिर ली है। शादाब खान ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक मैसेज साझा कर पाकिस्तान की आवाम से माफी मांगी है। मुकाबले के बाद शाबाद ने ट्विटर पर लिखा कि कैच मैच जिताते हैं। मुझे माफ करना, मैं हार की जिम्मेदारी लेता हूं। मैंने अपनी टीम को निराश किया। नसीम शाह, हारिस रऊफ, मोहम्मद नवाज़ और पूरा बॉलिंग अटैक टीम के लिए पॉजिटिव था। मोहम्मद रिज़वान ने कड़ी मेहनत की। पूरी टीम ने अपनी तरफ से पूरी कोशिश की। श्रीलंका को बधाइयां। बता दें कि कल का मैच बेहद रोमांचक रहा।

अन्य खबरे