Breaking News

बांग्लादेश को टीम इंडिया ने 188 रनों से रौंदा

18 Dec, 2022 676

संवाददाता/in24 न्यूज़.
टीम इंडिया (Team India) ने चटगांव टेस्ट मैच 188 रन से जीत लिया है। बांग्लादेश (Bangladesh) और भारत के बीच खेले गए पहले टेस्ट मैच के आखिरी दिन के पहले सेशन में ही भारत ने बांग्लादेश को ऑल आउट कर दिया और मैच 188 रन से जीत लिया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। इस मैच में भारत के लिए चेतेश्वर पुजारा, शुभमन गिल और कुलदीप यादव ने कमाल का प्रदर्शन किया। भारत ने बांग्लादेश को जीत के लिए 513 रनों का टारगेट दिया था। बांग्लादेश की दूसरी पारी 324 रनों पर ही सिमट हो गई। ओपनर जाकिर हसन ने 100 रनों की शतकीय पारी खेली, वहीं नजमुल हुसैन ने 67 रन बनाए। भारतीय टीम के लिए स्पिनर अक्षर पटेल ने शानदार बॉलिंग करते हुए चार विकेट लिए थे। उमेश यादव, अश्विन और कुलदीप यादव ने उनका बखूबी साथ दिया। बता दें कि बांग्लादेश ने वन डे में टीम इंडिया को करारी शिकस्त दी थी।

अन्य खबरे