Breaking News

भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी को तैयार : अनुराग ठाकुर

21 Mar, 2024 533

2024 ओलंपिक की तैयारियों में  पेरिस जुटा है, लेकिन भारत सरकार ने 2036 ओलंपिक की मेजबानी करने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारत 2030 में यूथ ओलंपिक और 2036 में होने वाले ओलंपिक खेलों की मेजबानी करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगा। एक सम्मेलन के दौरान अनुराग ठाकुर ने कहा कि मेजबानी की दावेदारी के लिए आमंत्रण के साथ ही भारत इसकी मेजबानी के लिए तैयार होगा। बीजेपी के वरिष्ठ नेता ने कहा कि भारत 2030 युवा ओलंपिक और 2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि हम दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हैं और हमारे पास युवाशक्ति है। गौरतलब है कि खेलों के लिए भारत से बड़ा बाजार नहीं है। उन्होंने बताया कि भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां टेस्ट देखने ब्रिटेन से करीब चार हजार क्रिकेट प्रेमी धर्मशाला पहुंचे थे और उन्होंने स्टेडियम की तारीफ भी की। पेरिस ओलंपिक 2024 के बाद 2028 ओलंपिक लॉस एंजीलिस में और 2032 ओलंपिक ब्रिसबेन में खेले जाएंगे। बता दें कि भारत 2036 तक खेलों के लिए और भी पर्याप्त सुविधाओं से लैस होगा।

अन्य खबरे