Breaking News

भारी बिजली बिल आने से नाराज़ हुए भज्जी

27 Jul, 2020 272

संवाददाता/in24 न्यूज़.
कोरोना संकट में लॉकडाउन के बाद अनेक लोगों की शिकायत सामने आई कि उनका बिजली बिल ज़रूरत से ज्यादा आया. बॉलीवुड में कुछ सेलेब्स के बाद अब क्रिकेटर हरभजन सिंह की शिकायत आई की कि उनका बिजली बिल भी बहुत ज़्यादा आया है. भारतीय ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने मुंबई में अपने घर के बिजली बिल को लेकर ट्विटर पर नाराजगी जाहिर की है। हरभजन सिंह के घर बिल 33900.00 रुपए का बिजली बिल आया है, जिसे देखकर वह काफी हैरान हैं। उन्होंने इस बढ़े हुए बिल को लेकर अपने ऑफिशियल टि्वटर हैंडल से एक ट्वीट किया है। हरभजन ने ट्वीट में लिखा है कि इतना बिल पूरे मोहल्ले का लगा दिया क्या? इसके बाद उन्होंने अपने बिल का मैसेज लगाया फिर लिखा- नॉर्मल बिल से 7 टाइम ज्यादा? वाह. बता दें कि हरभजन की शिकायत के बाद यह सवाल उठने लगे हैं कि बिजली विभाग आखिर ऐसा क्यों कर रहा है!      

अन्य खबरे