Breaking News

महिला पहलवान विनेश को बृजभूषण शरण सिंह ने बताया मंथरा और खुद को भगवान राम

24 May, 2023 1054

संवाददाता/in24 न्यूज़.
पहलवानों के लगातार विरोध प्रदर्शन के बीच रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (Wrestling Federation of India) के निवर्तमान अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह (Brijbhushan Sharan Singh) ने मंगलवार को एक विवादित बयान देते हुए अंतरराष्ट्रीय पहलवान विनेश फोगाट (Vinesh Phogat) को रामायण की मंथरा (Manthara) की संज्ञा दी, वहीं खुद की तुलना भगवान राम (Lord Ram) से की है। बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि राम के वनवास में मंथरा और कैकेयी की भूमिका थी और विनेश मौजूदा घटनाक्रम में मंथरा बन कर उभरी हैं।  बृजभूषण ने अपने संसदीय क्षेत्र गोंडा के धनईगंज बंधे में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि मंथरा ने भगवान राम को 14 साल के लिए वनवास भेज दिया था, लेकिन राम वनवास नहीं जाते को कई चीजें अधूरी रह जातीं। जैसे राम कभी केवट से न मिलते, शबरी के जूठे बेर नहीं खाते और हनुमान और सुग्रीव से उनकी मित्रता भी नहीं होती। अंत में पापी रावण का अंत कैसे होता! बृजभूषण सिंह ने यह भी कहा कि मुझे लगता है कि भगवान ने मेरे लिए कुछ और काम निर्धारित किया है। मैं सबकुछ हो सकता हूं, लेकिन जो आरोप मुझ पर लगाए जा रहे हैं, ऐसा नहीं कर सकता। बता दें कि पहलवानों के सर्थन में राजनीतिक दल और किसान संगठन भी सामने आये हैं।

अन्य खबरे