Breaking News

युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा ने 4 करोड़ 75 लाख में किया सेटलमेंट

20 Mar, 2025 281

संवाददाता/in24 न्यूज़।  

अफवाह चर्चाओं और खबरों के बीच एक और क्रिकेटर तलाकशुदा की लिस्ट में शामिल हो गया है. क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा का गुरुवार को आधिकारिक रूप से तलाक हो गया. चहल बांद्रा फैमिली कोर्ट में सबसे पहले पहुंचे, लेकिन जब वर्मा नहीं पहुंचीं, तो उन्होंने कुछ देर इंतजार किया.वहीं सुबह 11 बजे के बाद धनश्री भी पहुंची. दोनों मजिस्ट्रेट के सामने पेश हुए, जिसके बाद दोनों का तलाक मंजूर हो गया है. दोनों पक्षों की ओर से पेश वकीलों ने बताया कि आधिकारिक रूप से तलाक हो गया है और दोनों की शादी अब हमेशा हमेशा के लिए टूट गई है. बता दें कि भारतीय टीम के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा तलाक को लेकर आज आज बांद्रा मजिस्ट्रेट कोर्ट पहुंचे थे.इससे पहले पहले बॉम्बे हाई कोर्ट ने बांद्रा मजिस्ट्रेट कोर्ट को आदेश दिया था कि वो चहल और उनकी अलग रह रही पत्नी धनश्री द्वारा शुरू की गई आपसी तलाक की गुरुवार यानी 20 मार्च तक पूरा कर दें.वही जब यह दोनों मजिस्ट्रेट कोर्ट पहुंचे तो मीडिया का काफी जमावड़ा देखने को मिला.धनुश्री चेहरे पर मास्क लगाए हुई थीं जबकि चहल मास्क लगाकर और ब्लैक हुड पहनकर कोर्ट के परिसर में दाखिल हुए.इस दौरान ना तो चहल और ना ही धनश्री वर्मा किसी ने मीडिया से कोई बातचीत नहीं की.वे दोनों सीधे कोर्ट परिसर में दाखिल हुए, दोनों के साथ उनके वकील भी नजर आए.
       चहल से मीडिया से बातचीत करने की कोशिश भी की, लेकिन उन्होंने किसी बात का जवाब नहीं दिया। बता दें कि युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा ने 4 करोड़ 75 लाख में सेटलमेंट किया है.मतलब कि चहल, धनश्री को कुल 4 करोड़ 75 लाख रुपये की एलिमनी देंगे.वहीं बार एंड बेंच वेबसाइट के मुताबिक, युजवेंद्र चहल ने धनश्री को सेटलमेंट की आधी रकम दे दी है.उन्होंने 4 करोड़ 75 लाख रुपये में से 2 करोड़ 37 लाख रुपये धनश्री को दे दिए हैं. बता दें कि युजवेंद्र चहल और धनश्री की शादी दिसंबर 2020 में हुई थी और जून 2022 में दोनों अलग हो गए थे.इस बात का खुलासा खुद चहल और धनश्री ने कोर्ट में किया था. उन्होंने बताया था कि वह पिछले ढाई साल से अलग रह रहे हैं.कुल मिलाकर यह शादी 4 सालों में टूट गई और अब दोनों हमेशा हमेशा के लिए अलग हो गए हैं.....

अन्य खबरे