Breaking News

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने मुंबई इंडियंस को हराया

10 Apr, 2022 784

संवाददाता/in24 न्यूज़.
आईपीएल में अबतक मुंबई इंडियंस के खाते में असफलता ही आई है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने आईपीएल 2022 के 18वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से मात दी। इस जीत के साथ आरसीबी प्वाइंट्स टेबल में तीसरे पायदान पर पहुंच गई है। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी के सामने 152 रनों का लक्ष्य रखा था जिसे टीम ने 9 गेंदें शेष रहते हासिल कर लिया। आरसीबी के लिए अनुज रावत ने 66 और विराट कोहली ने 48 रनों की पारी खेली।फाफ डु प्लेसिस ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। मुंबई को रोहित शर्मा और ईशान किशन ने 26-26 रन बनाकर तेज तर्रार शुरुआत दी थी। मुंबई को पहला झटका रोहित शर्मा के रूप में 50 के स्कोर पर लगा। मगर अगले 12 रनों के अंदर मुंबई ने 4 और विकेट खो दिए। 50 पर पहला विकेट गिरने के बाद मुंबई का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 62 रन हो गया था। मुंबई को 6ठां झटका रमनदीप सिंह के रूप में लगा। तब ऐसा लग रहा था कि मुंबई 120 रन पर ही सिमट जाएगी, मगर सूर्यकुमार यादव को कुछ और ही मंजूर था। इस खिलाड़ी ने 68 रन की पारी खेलकर टीम को 151 के स्कोर तक पहुंचाया। सूर्यकुमार यादव ने अपनी इस पारी में 5 चौके और 6 गगनचुंबी छक्के लगाए। आरसीबी के लिए हर्षल पटेल और वानिंदु हसरंगा ने 2-2 विकेट लिए। बता दें कि आईपीएल में मुंबई इंडियंस की यह चौथी हार है। 

अन्य खबरे