Breaking News

विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में भारत की निखत जरीन को पीएम मोदी और अमित शाह ने दी बधाई

20 May, 2022 993

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
आज की नारी हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने में सफलता पा रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में निखत जरीन को स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी है। उन्होंने मनीषा मौन और परवीन हुड्डा को भी कांस्य पदक जीतने के लिए बधाई दी। एक ट्वीट में पीएम मोदी ने कहा कि हमारे मुक्केबाजों ने हमें गौरवान्वित किया है! महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक की शानदार जीत के लिए निखत ज़रीन को बधाई। इसी चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने के लिए मैं मनीषा मौन और परवीन हुड्डा को भी बधाई देता हूं। बता दें कि देश के अनेक खिलाड़िओं का पीएम मोदी हमेशा हौसलाआफजाई करते रहे हैं। बता दें कि निखत को लगातार बधाइयां मिल रही हैं।

अन्य खबरे