Breaking News

सचिन तेंदुलकर का 50वां जन्मदिन आज

24 Apr, 2023 2013

संवाददाता/in24 न्यूज़.
क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर (sachin tendulkar) आज अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं। सचिन ने अपने क्रिकेट करियर में कई रिकॉर्ड बनाए हैं। दुनिया का कोई ऐसा गेंदबाज नहीं है, जिसे सचिन तेंदुलकर ने धोया न हो। फिर बात चाहे महान स्पिनर शेन वॉर्न की हो या फिर रफ्तार के बाजीगर शोएब अख्तर की सचिन ने सभी के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर गेंदबाजों को खूब रुलाया है। बेशक उन्होंने संन्यास ले लिया हो, लेकिन आज भी फैन्स उन्हें बेहद प्यार करते हैं और आज उनके जन्मदिन पर ढेरों शुभकामनाएं भेज रहे हैं। सचिन अपना जन्मदिन गोवा में मना रहे हैं। उन्हें सुबह से ही दुनिया भर  से जन्मदिन की बधाई मिल रही है।

अन्य खबरे