Breaking News

सचिन तेंदुलकर ने मनाई शादी की 25वीं वर्षगांठ

26 May, 2020 1150

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले महान खिलाड़ी सचिन तेंडुलकर ने लॉकडाउन के बीच अपनी शादी की 25वीं वर्षगांठ मनाई. सचिन तेंदुलकर ने सोमवार को शादी की अपनी 25वीं सालगिरह बेहद खास तरीके से मनाया। क्रिकेट के भगवान ने इस दौरान अपने पूरे परिवार के लिए मैंगो कुल्फी भी बनाया। सचिन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह कुल्फी बनाते नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपने इस पोस्ट में कहा कि शादी की सालगिरह पर एक सरप्राइज। शादी की 25वीं सालगिरह पर घर में पूरे परिवार के लिए आम कुल्फी बनाई। 47 वर्षीय सचिन ने इस वीडियो में यह भी बताया कि है उन्होंने यह आम की कुल्फी किस तरह बनाई है। सचिन और अंजलि 1990 में पहली बार एक दूसरे से मिले थे और पांच साल बाद 24 मई, 1995 को वह दोंनों एक दूसरे से परिणय सूत्र में बंधे थे। उनकी एक बेटी सारा और एक बेटा अर्जुन है।

अन्य खबरे