Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.

Breaking News

स्वस्थ होकर घर लौटे सौरव गांगुली

31 Jan, 2021 2035

संवाददाता/in24 न्यूज़.
अस्पताल से पूर्णतः स्वस्थ होकर बीसीसीआई के अध्यक्ष और पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान सौरव गांगुली रविवार को कोलकाता के अपोलो हॉस्पिटल से घर लौट आये हैं. डॉक्टरों ने उनकी दोबारा एंजियोप्लास्टी की है। अपोलो अस्पताल के डॉ. राणा दासगुप्ता ने गांगुली के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी देते हुए संवाददाताओं से कहा कि वह बिल्कुल ठीक हैं. शनिवार को अपोलो ग्लेनेगल्स अस्पताल द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन में कहा गया था कि गांगुली तेजी से रिकवर कर रहे हैं और उनके हालत मे लगातार सुधार हो रहा है।  इस दौरान डॉक्टरों ने बताया था कि सौरव गांगुली को 28 जनवरी, 2021 को कोलकाता के अपोलो ग्लेनेगल्स अस्पताल में एंजियोप्लास्टी की गई थी, उनकी आज डॉ. आफताब खान ने जांच की। वह रिकवर कर रहे हैं। शुक्रवार को जारी किए गए मेडिकल बुलेटिन में  बताया गया कि गांगुली को आईसीयू से शिफ्ट कर एक प्राइवेट कमरे में कर दिया गया। गुरुवार को उनकी दूसरी बार एंजियोप्लास्टी की गई। इस दौरान कोरोनरी नसों में दो स्टेंट डाले गए। यह प्रक्रिया सामान्य नहीं थी। फिलहाल गांगुली का स्वास्थ्य स्थिर है और उन्हें गहन ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। इससे पहले अपोलो वुडलैंड्स अस्पताल ने बुधवार को एक मेडिकल बुलेटिन के माध्यम से सूचित किया था कि गांगुली का ऑपरेशन किया जाएगा। उनकी  सफलतापूर्वक दूसरी बार एंजियोप्लास्टी करवाने के बाद अपोलो अस्पताल आए। भारत के पूर्व कप्तान के करीबी सूत्रों ने कहा था कि चिंता की कोई बात नहीं है। गोरतलब है कि सौरव गांगुल को पहली बार 2 जनवरी को  सीने में दर्द की शिकायत के बाद वुडलैंड्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 7 जनवरी को उन्हें हॉस्पिटल से छुट्टी दी गई। थी। इस दौरान भी उनकी एंजियोप्लास्टी की गई थी। उन्होंने लगभग पाँच दिन अस्पताल में बिताए थे। छुट्टी मिलने के बाद पूर्व भारतीय कप्तान ने मीडिया से बातचीत के दौरान वुडलैंड्स अस्पताल की मेडिकल टीम को उसकी देखभाल करने और ज़रूरतमंद प्रक्रियाओं को करने के लिए धन्यवाद दिया था। मैं इलाज के लिए अस्पताल में डॉक्टरों को धन्यवाद देता हूं। मै बिलकुल ठीक हूँ। उम्मीद है, मैं काम के लिए दोबारा तैयार हो जाऊंगा। सौरव गांगुली के घर लौटने से उनके प्रशंसकों ने राहत की सांस ली है.

अन्य खबरे

Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.