Breaking News

IND vs ENG: तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी का हुआ अनावरण ,जाने सचिन ने क्या कहा ?

19 Jun, 2025 168

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज अब तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी के नाम से जानी जाएगी। गुरुवार को इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने इस ट्रॉफी का अनावरण किया। साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि पटौदी की विरासत को बनाए रखा जाएगा और इस सीरीज को जीतने वाले कप्तान को पटौदी मेडल से नवाजा जाएगा।

इससे पहले इस प्रतिष्ठित टेस्ट सीरीज को पटौदी ट्रॉफी के नाम से जाना जाता था, जिसका नामकरण इफ्तिखार अली खान पटौदी और उनके बेटे मंसूर अली खान पटौदी के सम्मान में किया गया था। मार्च 2025 में ECB ने पटौदी परिवार को पत्र लिखकर ट्रॉफी नाम में बदलाव की सूचना दी थी। अब नई ट्रॉफी का नाम सचिन तेंदुलकर और जेम्स एंडरसन के नाम पर रखा गया है, जो दोनों देशों की क्रिकेट में महानता का प्रतीक हैं।

सचिन और एंडरसन की प्रतिक्रिया:

जेम्स एंडरसन ने इस अवसर पर कहा, "मेरे और मेरे परिवार के लिए यह अत्यंत गर्व की बात है कि इस ऐतिहासिक सीरीज का नाम मेरे और सचिन के नाम पर रखा गया है। भारत और इंग्लैंड की यह प्रतिद्वंद्विता हमेशा ही बेहद खास रही है, जो इतिहास, तीव्रता और यादगार लम्हों से भरपूर है।"

वहीं, सचिन तेंदुलकर ने कहा, "टेस्ट क्रिकेट मेरे लिए जीवन का प्रतीक है। यह खेल आपको धैर्य, अनुशासन और परिस्थितियों के अनुसार ढलने की कला सिखाता है। मैंने अपने करियर की नींव टेस्ट क्रिकेट से रखी है – जहां असफलताओं से लेकर सफलता तक की पूरी यात्रा शामिल है। इस ट्रॉफी के साथ जुड़ना मेरे लिए गर्व का क्षण है।"

 

अन्य खबरे