Breaking News

मंदिर की चौखट पर बकरी की भक्ति

12 Oct, 2022 997
ब्यूरो रिपोर्ट/in24 न्यूज़ 
 
इस समय एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक मंदिर की चौखट पर बकरी को घुटने के बल शीश नवाते देखा जा रहा है. बताया जा रहा है कि यह वीडियो उत्तर प्रदेश के कानपुर का है, जहां के मंदिर में बाबा आनंदेश्वर की आरती चल रही थी. मंदिर के प्रांगड़ में श्रद्धालु भी मौजूद हैं, उसी दौरान यह बकरी भी वहां पहुंच गयी और उसने अपने आगे वाले पैरों के घुटनों को मंदिर की चौखट पर रख दिया और भगवान की तरफ अपना शीश झुका दिया. इस दृश्य को जिसे भी देखा वो हैरतअंगेज रह गया. हालांकि in24 न्यूज़ इस घटना की पुष्टि नहीं करता, चूँकि यह सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो है.             

अन्य खबरे