Breaking News

अफगानिस्तान की मस्जिद में फायरिंग, 11 की मौत

20 May, 2020 1059

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
अफगानिस्तान में आतंकी हमलों से लगातार हालात बिगड़ते जा रहे हैं। लगातार हो रहे आंतकी हमलों के चलते आम लोगों का जीना यहां मुश्किल हो गया है। ताजा घटना क्रम में युद्ध पीड़ित अफगानिस्तान में बंदूकधारियों के दो अलग-अलग हमलों में 11 लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। अफगानिस्तान के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता तारिक अरियन ने बताया कि पहला हमला मंगलवार देर रात को काबुल के उत्तर में परवान प्रांत की मस्जिद में हुआ। बंदूकधारियों के इस हमले में आठ लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। उन्होंने बताया कि इस बीच, बंदूकधारियों ने मंगलवार देर रात को पूर्वी खोस्त प्रांत में मस्जिद से लौट रहे एक परिवार पर भी हमला किया जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई।प्रवक्ता ने बताया कि दोनों की मामलों में बंदूकधारी हमलों को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। अभी तक किसी ने भी इन हमलों की जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन तालिबान ने इनमें संलिप्तता से इनकार किया है। परवान प्रांतीय सरकार की प्रवक्ता वहीदा शाहकर ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने इसे मानवता के खिलाफ अपराध बताया। बतादें इसके पहले अफगानिस्तान में बीते 13 मई को काबुल में हुए आतंकी हमले में 14 लोगों की मौत हो गयी थी। इस हादसे में दो नवजात बच्चे और कुछ महिलाएं और नर्स घायल हुई थीं। वहीं इस जानलेवा हमले के दौरान सुरक्षा बल ने अस्पताल से मरीजों और उनके तीमारदारों को बचाने की कोशिश की जिसके चलते कई बच्चों और कई महिलाओं को बचाया बचाया गया।

अन्य खबरे