Breaking News

उल्हासनगर में अवैध दुकानों पर तोड़क कार्रवाई, व्यापारी हुए नाराज

21 Dec, 2021 1034

संवाददाता/ in24 न्यूज़

मुंबई (mumbai) से सटे ठाणे (thane) जिले के अंतर्गत आने वाले उल्हासनगर (ullhasnagar) शहर में सड़कों पर अवैध रूप से कब्जा जमाये हुए दुकानों पर उल्हासनगर मनपा ने तोड़क कार्रवाई की जिसके बाद व्यापारियों में हड़कंप मचा गया. पहले नोटबंदी फिर कोरोना वायरस (coronavirus) जैसी वैश्विक महामारी का प्रकोप, इन सबके बीच शहर के व्यापारी अभी तक अपनी आर्थिक समस्याओं से उबर भी नहीं पाए हैं कि यहां कैंप क्रमांक पांच के स्वामी शांति प्रकाश रोड पर मनपा के तोड़क दस्ते ने व्यापारियों की दुकानों पर हथौड़ा बरसाना शुरू कर दिया, जबकि दुकानदारों का कहना है कि उल्हासनगर के पूर्व विधायक सुरेश उर्फ पप्पू कालानी ने सभी व्यापारियों से पहले ये कहा था कि किसी प्रकार की कोई रोड कटिंग यहाँ नही होगी, लेकिन मनपा के तोड़क दस्ते ने भारी पुलिस बल को साथ लेकर इस तोड़क कार्रवाई की प्रक्रिया को अंजाम दे दिया। मनपा की इस तोड़क करवाई के खिलाफ एक बुजुर्ग व्यापारी ने अपने परिवार के साथ मिलकर मनपा प्रशसन के खिलाफ आवाज उठाई और मनपा के इस तोड़क कार्रवाई का विरोध किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. तो वही स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय नगरसेवक को फायदा पहुचने के लिए मनपा द्वारा ये तोड़क कार्रवाई की गयी. जिसकी वजह से मनपा की तोड़क इस कार्रवाई ने शहर के व्यापारियों में दहशत पैदा कर दी है, जबकि रोड कटिंग का मामला आज का नहीं सालों-साल का है जिसको लेकर उल्हासनगर मनपा सभागृह में कभी जमकर हंगामा भी हुआ था. 

 

 

 

आपको बता दें कि उल्हासनगर एक औद्योगिक शहर है, यहां घर-घर मे छोटे-मोटे उद्योग चलते हैं तो वहीं इस तोड़क कार्रवाई पर उल्हासनगर के सहायक मनपा आयुक्त गणेश शिंपी ने कहा कि यह कार्रवाई मनपा आयुक्त के आदेश पर की जा रही है. उनका कहना है कि रोड पर अवैध रूप से कब्ज़ा किए हुए दुकानदारों को पहले भी मनपा द्वारा नोटिस दी गई थी, बावजूद इसके दुकान दरों ने अवैध रूप से रस्ते पर कब्ज़ा कर रखा था। इस तोड़क कार्रवाई में करीब 73 दुकानों पर तोड़क कार्रवाई की गई है। 

अन्य खबरे