Breaking News

अब बांग्लादेश नई संसद में अखंड भारत के नक्शे पर भड़का

08 Jun, 2023 906

संवाददाता/in24 न्यूज़.
बांग्लादेश (Bangladesh) ने भारत की नई संसद में बने भित्ति चित्र का विरोध किया है। इस संबंध में बांग्लादेश अब भारत सरकार से सफाई मांगने की भी तैयारी कर रहा है। इससे पहले पाकिस्तान (Pakistan) और नेपाल (Nepal) भी चित्र पर सवाल उठा चुके हैं। ढाका में विदेश राज्य मंत्री शहरयार आलम ने कहा कि भित्ति चित्र का राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है। साथ ही उन्होंने नई दिल्ली में बांग्लादेश उच्चायोग से भारतीय विदेश मंत्रालय से बात करने और आधिकारिक स्पष्टीकरण लेने के लिए कहा है। इधर, भारत सरकार इसे चित्र को अशोक साम्राज्य से जुड़ा बता रही है। आलम ने कहा कि इस पर संदेह का कोई कारण नहीं है। हमने चीजें स्पष्ट करने के लिए दिल्ली में मिशन से भारतीय विदेश मंत्रालय से बात करने के लिए कहा है, ताकि पता लग सके कि उनका आधिकारिक स्पष्टीकरण क्या है। फिलहाल, भारत और बांग्लादेश उच्चायोग की तरफ से इसे लेकर अब तक कुछ नहीं कहा गया है। हालांकि, जल्दी बांग्लादेश इस मुद्दे को भारतीय अधिकारियों के सामने उठा सकता है। बता दें कि नई संसद भवन का भारतीय विपक्ष ने जमकर विरोध किया था।

अन्य खबरे