Breaking News

अमेरिका के 36 राज्यों और वॉशिंगटन डीसी में गूगल के खिलाफ मुकदमा दर्ज

08 Jul, 2021 830

संवाददाता/in24 न्यूज़।
आज पूरी दुनिया में गूगल का जलवा है, मगर अब वह मुश्किलों में घिर गया है. जी हां, अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी गूगल की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अमेरिका के 36 राज्यों और वॉशिंगटन डीसी ने गूगल के खिलाफ मुकदमा कर आरोप लगाया है कि सर्च इंजन कंपनी द्वारा अपने एंड्रॉइड ऐप स्टोर पर कंट्रोल एकाधिकार विरोधी कानूनों का उल्लंघन है। मुकदमे में आरोप लगा इसमें आगे कहा गया कि प्रतिस्पर्धा बढ़ने से यूजर्स को अधिक विकल्प मिल सकते हैं और इनोवेशन को बढ़ावा मिलेगा, जबकि मोबाइल ऐप की कीमतों में भी कमी आ सकती है। न्यूयॉर्क के अटॉर्नी जनरल जेम्स और उनके साथियों ने गूगल पर यह आरोप भी लगाया कि ऐप डेवलपर को अपनी डिजिटल सामग्री को गूगल प्ले स्टोर के माध्यम से बेचने के लिए मजबूर किया जाता है और इसके लिए गूगल को अनिश्चित काल के लिए 30 प्रतिशत तक कमीशन देना पड़ता है। जेम्स ने आरोप लगाया कि गूगल ने कई वर्षों तक इंटरनेट के गेटकीपर के रूप में काम किया है, लेकिन हाल ही में, यह हमारे डिजिटल उपकरणों का गेटकीपर भी बन गया है, जिसके चलते हम उन सभी उस सॉफ्टवेयर के लिए अधिक भुगतान कर रहे हैं, जिसका हम हर दिन उपयोग करते हैं। उन्होंने कहा कि गूगल अपने वर्चस्व का इस्तेमाल करने प्रतिस्पर्द्धा को गलत तरीके से खत्म कर रही है और अरबों डॉलर का प्रॉफिट बना रही है। अब गूगल अपनी छवि को बचाने के लिए क्या करेगा यह देखना होगा।

अन्य खबरे