Breaking News

अमेरिका में भारतीय सेना ने गाड़ा झंडा

13 Sep, 2019 1223

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
भारतीय सेना ने दुनिया भर को अपनी शक्ति का एहसास करा दिया है. गौरतलब है कि भारतीय सेना देश में हो या बाहर अपना पराक्रम दिखाने में कभी पीछे नहीं रहती. कुछ ऐसा ही भारतीय सेना ने अमेरिका में किया है. भारतीय सैनिकों का एक दस्ता इन दिनों अमेरिका में अपना रणकौशल दिखा रहा है. पिछले एक हफ्ते से भारतीय सेना अमेरिकी सेना के साथ मिलकर युद्ध अभ्यास-2019 में अपनी युद्धक क्षमताओं को निखार रही है. भारतीय सेना ने अपने ट्विटर अकाउंट पर सेना के जवानों का पराक्रम दिखाती हुई तस्वीरें पोस्ट की हैं. ये तस्वीरें देख आपको भी सेना के पराक्रम पर गर्व महसूस होगा. वाशिंगटन के नजदीक ज्वॉइंट बेस लुईस मैककॉर्ड में यह युद्ध अभ्यास 5 सितम्बर से हो रहा है. भारत-अमेरिका के इस साझा सैन्य अभ्यास में तमाम तरह की सैन्य कार्रवाइयां की जा रही हैं.

अन्य खबरे