Breaking News

आइसक्रीम के लिए प्रेमिका ने प्रेमी की हत्या की

20 Aug, 2019 1241
संवाददाता/in24 न्यूज़.   

प्रेम में लोग एक दूसरे के लिए जान देने की बात करते रहते हैं, मगर चीन से एक चौंकाने वाली खबर आई है कि एक प्रेमिका ने अपने प्रेमी से आइसक्रीम की मांग की, तब प्रेमिन ने मज़ाक में उसके मोटापे की बात  क्या की,  प्रेमिका को इतना ज़्यादा गुस्सा आ गया कि उसने चाकू से प्रेमी की हत्या कर दी. गौरतलब है कि एक गर्लफ्रेंड ने अपने बॉयफ्रेंड की इसलिए हत्या कर दी. क्योंकि उसने गर्लफ्रेंड को मोटी बोल दिया था. खबर के मुताबिक, लड़की ने जब अपने बॉयफ्रेंड से आइसक्रीम लेने को कहा तो उसने उसके वजन पर कमेंट कर दिया था. जिसके बाद लड़की ने ये कदम उठाया.  झुमादिया के मार्केट में सरेआम लड़की ने लड़के को मौत की नींद सुला दिया. आस-पास के लोगों ने घटना के बाबत बताया कि ब्वॉयफ्रेंस उस लड़की को आइसक्रीम लेने से रोक रहा था. लड़का लड़की को ओवरवेट बता रहा था. इसके बाद लड़की ने गुस्से में आकर उसका मर्डर कर दिया. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इन दोनों को एक साथ अभी 20 दिन ही हुए थे. लेकिन दोनों के बीच झगड़ा हो गया. लोगों ने बताया कि जब बॉयफ्रेंड ने उसको मोटी बोला तो लड़की पास की ही दुकान पर गई और एक चाकू खरीद लाई. इसके बाद लड़की ने सबके सामने उस लड़के के पेट पर वार किया जिससे लड़का जमीन पर गिर कर तड़पने लगा. इस घटना की एक तस्वीर वायरल हो रही है. तस्वीर में शख्स जमीन पर पड़ा है. हमले के बाद लड़के को अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं पाए. 

अन्य खबरे