Breaking News

लखनऊ मेदांता अस्पताल में आजम खान की हालत नाजुक

12 May, 2021 1070

संवाददाता/in24 न्यूज़.
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और रामपुर के सांसद आजम खां की लखनऊ मेदांता अस्पताल में हालत नाजुक बनी हुई है। बता दें कि वे  कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। मंगलवार शाम अस्पताल प्रशासन ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर बताया कि हाई ऑक्सीजन सपोर्ट की जरूरत को देखते हुए उन्हें कोविड आइसीयू में रखा गया है। इस बीच आजम खां के निधन की अफवाह भी शाम को तेजी से फैली। इस खबर को खारिज करते हुए मेदांता अस्पताल ने कहा कि उन्हें अभी आइसीयू में रखा गया है और क्रिटिकल केयर टीम की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।इस बारे में लखनऊ मेदांता अस्पताल के प्रवक्ता आलोक कुमार ने बताया कि 72 वर्ष के आजम खां की स्थिति पर चिकित्सकों की टीम लगातार निगरानी बनाए है। कोविड निमोनिया के कारण उन्हें हाई ऑक्सीजन सपोर्ट की आवश्यकता पड़ी है। वहीं, उनके पुत्र अब्दुल्ला खां की स्थिति स्थिर और संतोषजनक है। सीतापुर जेल में तबीयत बिगड़ने पर रविवार देर रात उन्होंने मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया था। ज्यादा ऑक्सीजन की जरूरत पड़ने पर उन्हें सोमवार को आइसीयू में शिफ्ट किया गया। बता दें कि मेडिकल टीम उनके स्वास्थ्य पर नज़र बनाए हुए है।

अन्य खबरे