Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.

Breaking News

इमरान खान ने दी पाकिस्तान की सेना को अपनी पार्टी बनाने की नसीहत

14 May, 2023 984

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
रिहाई के बाद पाकिस्तान (Pakistan) के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) ने देश को संबोधित किया। उन्होंने आर्मी को राजनीति में आने के लिए अपनी खुद की राजनीतिक पार्टी बनाने की नसीहत दी। इमरान ने कहा कि सैन्य प्रतिष्ठान उनकी पार्टी, पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) को कुचलने पर आमादा है। उन्होंने सैन्य नेतृत्व से पीटीआई विरोधी नीति की समीक्षा करने का आग्रह करते हुए कहा कि सेना द्वारा उठाए गए कदमों की वजह से पहले ही देश आपदा के कगार पर आ गया है। उन्होंने सेना को सलाह दी कि अगर उसे देश की राजनीति में कूदने का इतना ही शौक है तो अपनी अलग राजनीतिक पार्टी बना लेनी चाहिए और देश को पूरी तरह अराजकता में गिरने से बचाने के लिए कुछ बड़ा सोचना चाहिए। इसी के साथ उन्होंने अपने संबोधन के दौरान सैन्य नेतृत्व से सेना की तरफ से उनकी पार्टी को कुचलने के लिए की जा रही कोशिशों के मामले में जांच करने की अपील की है। इमरान खान ने इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) के महानिदेशक मेजर जनरल अहमद शरीफ चौधरी के उस बयान पर भी निशाना साधा, जिसमें उन्होंने खान को दोगला कहा था। पीटीआई प्रमुख ने कहा कि मेरी बात सुनिए मिस्टर डीजी आईएसपीआर, आप पैदा भी नहीं हुए थे, जब मैं दुनिया में अपने देश का प्रतिनिधित्व कर रहा था और इसके लिए नाम कमा रहा था। इज्जत दिलाई अपने मुल्क को दुनिया में। मुझे पाखंडी और सेना विरोधी कहने के लिए आपको खुद पर शर्म आनी चाहिए। बता दें कि पाकिस्तान में इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद पूरा देश जल उठा था।

अन्य खबरे

Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.