Breaking News

ईद उल अजहा पर 80 कैदियों को तालिबान ने किया रिहा

21 Jul, 2021 854

संवाददाता/in24 न्यूज़
कुर्बानी के महान पर्व ईद उल अजहा के मौके पर तालिबान ने जेल में बंद 80 कैदियों को आज़ाद किया है। आतंकवादी संगठन तालिबान ने कहा है कि उसने मुसलमानों के त्योहार ईद अल-अजहा के अवकाश के पहले दिन अफगानिस्तान के आठ प्रांतों में 80 कैदियों को रिहा किया है। टीवी चैनल ने बुधवार को यह जानकारी दी। अफगानिस्तान सरकार और तालिबान के बीच रविवार को दोहा में मुलाकात के दौरान ईद अल अजहा के अवकाश के दौरान अल्पकालिक युद्धविराम या कैदियों की रिहाई पर सहमति नहीं बन सकने के बाद आतंकवादी संगठन द्वारा कैदियों को रिहा करने की रिपोर्ट आयी है। दोहा में तालिबान राजनीतिक कार्यालय के प्रवक्ता सुहैल शाहीन ने मंगलवार को एक साक्षात्कार में बताया कि वे शांतिपूर्ण समाधान की मांग कर रहे हैं और अफगान समावेशी इस्लामी सरकार चाहते हैं। बता दें कि अफगानिस्तान से विदेशी सैनिकों की वापसी के साथ ही इन दिनों तालिबान की ओर से हिंसा में तेजी देखी जा रही है। सेना की वापसी तालिबान और अमेरिका के बीच पिछले साल फरवरी में दोहा में हुए समझौते के बिंदुओं में से एक थी। जाहिर है ईद उल अजहा पर कैदियों की रिहाई एक बड़ी घटना है। 

अन्य खबरे