Breaking News

कोरोना वायरस के इलाज का चीन ने किया दावा

05 Mar, 2020 1041

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
जिस चीन से खतरनाक कोरोना वायरस निकला और पूरी दुनिया में हड़कंप मचा, वहीं अब चीन ने ही दावा किया है की कोरोना वायरस का इलाज मिल गया है. बता दें कि कुछ साल पहले सार्स और इबोला वारयस की वैक्सिन बनाने का श्रेय जिन शेन वेई को दिया जाता है उन्हीं शेन वेई को कोरोना वायरस का वैक्सिन को इंजेक्ट किया गया है. शेन चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी में एक प्रमुख-जनरल है. मंगलवार को 54 वर्षीय शेन ने अपनी टीम के छह सदस्यों के साथ खुद को एक वैक्सीन का इंजेक्शन लगाया है और ऐसा करके उन्होंने कम्युनिस्ट पार्टी के प्रति अपनी वफादारी साबित की. एक रिपोर्ट के मुताबिक शेन ने जिस वैक्सिन का इंजेक्शन लगाया है उसका अभी तक किसी जानवर पर परीक्षण नहीं किया गया है. शेन और उनकी शोध टीम वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी में बीते एक महीने से लगातार कोरोना वायरस के वैक्सीन को विकसित करने का काम कर रहे हैं. बता दें, चीन में कोरोना वायरस के मरीजों को प्लाज्मा थेरेपी दी जा रही है. इतना ही नहीं शेन की टीम एक ऐसे स्प्रे पर काम कर रही है जिसके कारण व्यक्ति की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाएगी और वो कोरोना वायरस का आसानी से सामना कर पाएगा.

अन्य खबरे