Breaking News

कोरोना की मुफ्त जांच करेगा फ़्रांस

27 Jul, 2020 273

संवाददाता/in24 न्यूज़.
कोरोना की महामारी से पूरा विश्व परेशान है. कहीं इलाज के नाम पर मरीजों की ज़िंदगी से खिलवाड़ का मामला सा,में आ रहा है तो कहीं से यह खबर आती है कि मरीज़ के पास जांच के लिए पैसे नहीं हैं. इस मामले में फ़्रांस ने तय किया है कि कोरोना के मरीजों की जांच बिल्कुल मुफ्त  जाएगी. फ्रांस के स्वास्थ्य मंत्री ओलीवर वेरन ने घोषणा की है कि उन्होंने एक डेक्री पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके अनुसार अब जो भी व्यक्ति कोरोना को टेस्ट कराएगा, उसे पैसे रिफंड कर दिए जाएंगे। वेरन ने स्थानीय मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैंने इस शनिवार को एक आदेश पर हस्‍ताक्षर किए हैं कि आज से कोई भी पीसीआर टेस्‍ट को पूरी तरह रीइम्‍बर्स करा सकता है। उसके लिए डॉक्‍टर के आदेश या वैध वजह की जरूरत नहीं है। बिना लक्षण वाले लोगों पर भी यह नियम लागू होगा। उन्होंने कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों पर भी चिंता व्यक्त की। गौरतलब है कि कोरोना के इलाज के नाम पर जहां गोरखधंधा चल रहा है उन्हें फ्रांस से सबक लेने की आवश्यकता है.

अन्य खबरे