Breaking News

कोरोना वायरस से ग्रसित महिला ने स्वस्थ शिशु को चीन में दिया जन्म

11 Feb, 2020 943

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
भले ही चीन में कोरोना वायरस ने कोहराम मचा रखा है, मगर ऐसे हालात में एक कोरोना वायरस से ग्रसित  स्वस्थ शिशु को जन्म दिया है. चीन के झेजियांग में नोवेल कोरोना वायरस से संक्रमित महिला ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया है. इस खबर से ट्विटर उपयोगकर्ताओं का एक तबका काफी खुश है. चीनी के सरकारी मीडिया आउटलेट सिन्हुआ ने इसे लेकर एक वीडियो क्लिप ट्वीट किया, इसके साथ शीर्षक दिया, लकी बेबी : नोवेल कोरोना वायरस निमोनिया से संक्रमित एक महिला ने झेजियांग, चीन में बिना किसी संक्रमण के एक लड़के को जन्म दिया. नवजात कोरोनावायरस को लेकर हुई जांच में निगेटिव आया है, उसे गहन देखरेख में रखा गया है. हांगझोऊ में झेजियांग यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसिन के चिल्ड्रेन अस्पताल में उसकी फिर से कुछ दिनों में जांच की जाएगी. इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए सोशल मीडिया यूजर्स ने बच्चे को भाग्यशाली बताया है. एक यूजर ने लिखा, आशा करते हैं कि यह इसी तरह से रहेगा. एक अन्य ने लिखा, वाह, भगवान का शुक्र है. एक पोस्ट में लिखा गया, उम्मीद है कि यह नकरात्मक बना रहेगा, क्योंकि आरएनए वायरस छह महीने तक रक्त परीक्षण से बचे रह सकते हैं.

अन्य खबरे