Breaking News

चीन ने भारत के खिलाफ सायबर हमला किया तेज़

18 Jun, 2020 339

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
चीन ने भारत के विरोध को देखते हुए बौखलाहट में भारत को नुक्सान पहुंचाने के लिए भारत के खिलाफ साइबर हमले बढ़ा दिए हैं. यानी एक अन्य मोर्चे पर भी भारत में खिलाफ अपनी लड़ाई छेड़ दी है. एक रिपोर्ट के अनुसार चीन ने भारतीय सूचना वेबसाइटों और देश की वित्तीय भुगतान प्रणाली पर डिस्ट्रीब्यूटेड डिनायल ऑफ सर्विस हमलों को बढ़ा दिया है. डिस्ट्रीब्यूटेड डिनायल ऑफ सर्विस हमलों में अक्सर बड़े कंप्यूटरों को निशाना बनाया जाता है. रिपोर्ट के मुताबिक चीन के साइबर हमलों के निशाने पर सरकारी वेबसाइट, एटीएम सहित बैंकिंग प्रणाली सहित कई तरह के लक्ष्य हैं. कहा गया है कि अधिकांश साइबर हमलों का पता चीन के केंद्रीय शहर चेंग्दू से लगाया गया है. सिचुआन प्रांत की राजधानी चेंग्दू पीपुल्स लिबरेशन आर्मी की यूनिट 61398, चीनी सेना के प्राथमिक गुप्त साइबर हमला अनुभाग के मुख्यालय के लिए जाना जाता है. कहा गया है कि ये हमले मंगलवार से शुरू हुए और बुधवार तक जारी रहे. स घटनाक्रम से अवगत लोगों का कहना है कि ये हमले काफी हद तक असफल साबित हुए. चीन का चेंग्दू शहर बड़ी संख्या में हैकर समूहों का घर माना जाता है, जिनमें से कई को चीनी सरकारी एजेंसियों ने अपने संचालन के लिए एक तैनात किया है. भारत के खिलाफ साइबर हमले आमतौर पर पाकिस्तान, मध्य यूरोप या संयुक्त राज्य अमेरिका के ज्ञात हैकर-फॉर-हायर केंद्रों से आते हैं, लेकिन पिछले दो दिनों से चीन से सीधे आने वाले हमलों में वृद्धि देखी गई है. अमेरिका का कहना है कि वह सीमा पर भारत-चीन सीमा की स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहा है. अमेरिकी मीडिया में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार चीन को पूर्वी लद्दाख में भारत के साथ हुई झड़प में गंभीर नुकसान उठाना पड़ा है.

अन्य खबरे