जिंदा है आतंकी मसूद अजहर
04 Mar, 2019
1464
संवाददाता/in24 न्यूज़.
जैश-ए-मोहम्मद का सरगना मसूद अजहर ज़िंदा है. पाकिस्तानी मीडिया की एक खबर में अजहर के परिवार के करीबी सूत्रों के हवाले से रविवार को यह बात कही गई। एक पाकिस्तानी न्यूज़ चैनल के मुताबिक़ जिन मीडिया रिपोर्टों में जैश-ए-मोहम्मद के नेता के मारे जाने का दावा किया गया है, वे झूठे हैं। यह खबर सोशल मीडिया पर चल रही उन अटकलों के बीच आई है कि इस आतंकी संगठन के संस्थापक की मौत हो गई। हालांकि अभी किसी तरह की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है।
गौरतलब है कि रविवार को यह खबर तेजी से फैली कि जैश-ए-मोहम्मद का सरगना मसूद अजहर की मौत हो गई है. मगर किसी ने उसकी पुष्टि नहीं की थी.