Breaking News

डरपोक पाकिस्तान बना रहा है रोहिंग्याओं को आतंकवादी

16 Aug, 2020 850

संवाददाता/in24 न्यूज़.
नापाक मंसूबों वाले  नापाक पाकिस्तान की टेढ़ी दुम कभी सीधी नहीं हो सकती. बिना औकात के भारत को परेशान  ख्वाब देखता है. पाकिस्तान लगातार घटिया हरकतें करता ही रहता है. इसके खिलाफ ताज़ा खुलासा हुआ है कि ये रोहिंग्याओं को आतंकवाद की ट्रेनिंग दे रहा है. खुलासा हुआ है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई म्यांमार में रोहिंग्याओं को आतंकवादी समूहों को ट्रेनिंग दे रही है. इसका मकसद भारत में आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देना है. ब्रसेल्स में दक्षिण एशिया डेमोक्रेटिक फोरम के रिसर्च डायरेक्टर डॉ. सीगफ्राइड ओ वुल्फ ने खुलासा किया है कि जमात उल मुजाहिदीन बांग्लादेश 40 रोहिंग्याओं को आतंकवाद की ट्रेनिंग दे रहा है, इसमें आईएसआई की संलिप्तता है. उन्होंने अंदेशा जताया कि आतंकवाद को पाल-पोस कर पाकिस्तान अफगानिस्तान तथा भारत में हमला कराकर क्षेत्रीय अस्थिरता पैदा कर सकता है. गौरतलब है कि जेएमबी ने साल 2016 में ढाका के एक कॉफी शॉप में हमला किया था. इस हमले में 22 लोगों ने अपनी जान गंवाई थी. ज्यादातर मरने वालों में विदेशी थे. इस आतंकी संगठन की हरकतों की वजह बांग्लादेश के कॉक्स बाजार में रोहिंग्या शरणार्थी शिविर आतंकियों के निशाने पर आ चुके हैं, क्योंकि यह म्यांमार की सीमा पर है. इस मसले पर बांग्लादेश के सुरक्षा विशेषज्ञ बताते हैं कुछ समय से चरमपंथी रोहिंग्याओं की आतंकी गतिविधियों में संलिप्तता रही है. हालांकि बांग्लादेश ने उन्हें इन आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने से रोका था. बांग्लादेश का मानना है कि  पाकिस्तान आतंकी समूहों की मदद कर भारत में अस्थिरता लाने की कोशिश कर रहा है. बता दें कि कायर पाकिस्तान भारत से इतना ज़्यादा डर चुका  है कि लगातार इस तरह की हरकतों को अंजाम देता रहता है.

अन्य खबरे