Breaking News

दो सांप की लड़ाई में गिर गई छत

02 Sep, 2020 899

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
सांप कैसा भी हो, उसे देखने के बाद  सबसे पहले मन में जो भाव आता है उसमें भय शामिल होता है. छोटे से सांप दिखाई देने पर हम डरके मारे दूर भाग जाते हैं और फिर कुछ दिनों के लिए उस रास्ते से गुजरने का साहस भी नहीं करते। ऐसे में दो बड़े अजगरों को घर में घुसकर छत से लटकते हुए आपस में लड़ते देख दिल की धड़कनें तेज होना तय है। ऐसी ही एक घटना ऑस्ट्रेलिया में घटी है।  जानकारी के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया स्थित ब्रिसबेन निवासी डेविड टाइट नाम का व्यक्ति किसी काम से बाहर चला गया, लेकिन जब वह वापस लौटा तो देखा कि किचन की सीलिंग से दो बड़े अजगर आपस में भिड़ रहे हैं। हर सांप करीब 9 फुट लंबा और 45 किलो वजन के थे। उन्हें देखने के तुरंत बाद डेविड घर से बाहर दौड़ गया और तुरंत स्नेक कैचर्स को इसकी सूचना दी गई। इससे स्नेक कैचर मौके पर पहुंचा और दोनों सांपों को पकड़ लिया। स्नैक कैचर ने बताया कि ये दोनों सांप नर हैं और वे मादा सांप के लिए लड़ रहे हैं। हालांकि मादा सांप कहां है इसका पता नहीं चल पा रहा है. बता दें कि हर किस्म के जीव जंतु में इतनी बुद्धि होती है कि अपनी नाराज़गी और अपने मूड के जरिये वे इज़हार कर ही देते हैं.

अन्य खबरे