Breaking News

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में क्रिकेट वर्ल्ड कप नहीं, आतंक वर्ल्ड कप की शुरुआत होगी : गुरपतवंत सिंह पन्नू

29 Sep, 2023 471

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
कनाडा और भारत के बीच तनाव के बावजूद खालिस्तानी संगठन सिख फॉर जस्टिस के चीफ गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक वीडियो जारी कर पांच अक्टूबर को गुजरात से शुरू होने वाले क्रिकेट वर्ल्ड कप-2023 को लेकर धमकी दी है। उसने कहा कि पांच अक्टूबर को नरेंद्र मोदी स्टेडियम, गुजरात में क्रिकेट वर्ल्ड कप नहीं, आतंक वर्ल्ड कप की शुरुआत होगी। शहीद निज्जर की हत्या के लिए भारत जिम्मेदार है और सिख फॉर जस्टिस इस हत्या का बदला लेगा। अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मैच के दिन खालिस्तानी झंडों का सैलाब आएगा। पन्नू का यह ऑडियो उसके समर्थकों द्वारा अलग-अलग आईडी से वायरल किया जा रहा है। इसमें दावा किया जा रहा है कि ऑडियो पन्नू ने ही जारी किया है। बता दें कि भारत की सख्ती के बाद कनाडा नरम पद चूका है और उसने भारत के साथ अच्छे रिश्ते की बात की है।

अन्य खबरे