Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.

Breaking News

कांग्रेस में बढ़ सकती है दिग्विजय सिंह की परेशानी

27 Mar, 2020 929

संवाददाता/in24 न्यूज़.
दिग्विजय सिंह की परेशानी कांग्रेस में सकती है. बता दें कि कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की बगावत की कीमत कमलनाथ के बाद पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को भी चुकानी पड़ सकती है। कांग्रेस के एक खेमे ने दिग्विजय सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। दरअसल राज्यसभा चुनाव में दिग्विजय सिंह को कांग्रेस ने पहली वरीयता का उम्मीदवार घोषित किया है जबकि फूल सिंह बरैया को दूसरी वरीयता का उम्मीदवार बनाया है। इससे कांग्रेस के कई नेता नाराज हैं और पूर्व मंत्री ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को लेटर लिखकर कहा है कि दिग्विजय सिंह की जगह फूल सिंह बरैया को पहली वरीयता का उम्मीदवार घोषित किया जाना चाहिए। फिलहाल कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण राज्यसभा चुनाव स्थागित कर दिए गए हैं। मध्यप्रदेश की तीन सीटें खाली हो रही हैं। 9 अप्रैल को दिग्विजय सिंह का कार्यकाल पूरा हो रहा है। कांग्रेस ने उन्हें एक बार फिर से राज्यसभा का टिकट दिया है।  लेकिन मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री रहे अखंड प्रताप सिंह ने दिग्विजय सिंह के नाम का विरोध करते हुए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को एक पत्र लिखा है। मध्यप्रदेश में ज्योतिरादित्य सिंधिया के बगावत के बाद समीकरण बिगड़ गया है।  कांग्रेस के 22 विधायकों के इस्तीफे से पहले राज्यसभा की दो सीटें कांग्रेस को मिल रही थीं जबकि एक सीट भाजपा के खाते में जा रही थी लेकिन अब समीकरण बदल गया है। 22 विधायकों के इस्तीफे के बाद भाजपा के खाते में 2 सीटें जबकि कांग्रेस के खाते में एक सीट जा रहा है। ऐसे में कांग्रेस की तरफ से दिग्विजय सिंह का राज्यसभा जाना तय माना जा रहा था लेकिन अब कांग्रेस में ही दिग्विजय सिंह के नाम का विरोध हो रहा है।

अन्य खबरे

Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.