भूकंप के झटकों से फिर दहला हरियाणा
21 Dec, 2023
572
संवादददाता/in24 न्यूज़.
एक बार फिर हरियाणा में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। देर रात आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.0 मापी गई है। इसका केंद्र पानीपत रीजन बताया जा रहा है। बीते एक महीने में प्रदेश में दूसरी बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। नैशनल सीस्मोलॉजी सेंटर के मुताबिक, पानीपत रीजन में बुधवार देर रात 12 बजे भूकंप आया था, जिसकी रिक्टर स्केल पर 3.0 तीव्रता मापी गई थी। इसका केंद्र जमीन के अंदर 5 किलोमीटर गहराई में था। गौरतलब है कि इससे पहले 26 नवंबर को भी हरियाणा में भूकंप आया था, इस भूकंप का केंद्र सोनीपत था, लेकिन भूकंप की तीव्रता 3.0 ही थी. एनसीएस के मुताबिक, इन झटकों को सुबह चार बजे के आसपास महसूस किया गया था. इस भूकंप का केंद्र भी 5 किलोमीटर की गहराई में था। बता दें कि भूकंप के बाद जानमाल के नुकसान की खबर नहीं आई है।