Breaking News

पांच सौ से ज्यादा भारतीयों को सूडान से एयरलिफ्ट कर भारत लाया जाएगा

26 Apr, 2023 1063

संवाददाता/in24 न्यूज़. 
मोदी सरकार (Modi government) ने सूडान (Sudan) में चल रहे गृहयुद्ध (civil war) के बीच वहां फंसे भारतीयों को निकालने के लिए ऑपरेशन कावेरी (opration kaveri ) की शुरुआत की है। इस ऑपरेशन के तहत अब तक सेना के विमान के जरिए सूडान से पांच सौ से ज्यादा भारतीयों को निकाला जा चुका है। बता दें सूडान में युद्धरत गुटों ने 72 घंटे के संघर्ष विराम का ऐलान किया है। मंगलवार को ही सूडान में 72 घंटे की सीजफायर की घोषणा की और इसके बाद भारत ने अपने नागरिकों को निकालने का अभियान शुरू किया था। ऑपरेशन कावेरी के तहत अब तक 121 लोगों और 135 लोगों के दो और समूहों को सूडान से सी-130J के जरिए जेद्दाह पोर्ट पहुंचाया गया। वहीं जेद्दाह पोर्ट भारत ने दो विमान भेज दिए थे। विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन भी इस अभियान का जायजा लेने के लिए जेद्दाह एयरपोर्ट पहुंचे। उन्होंने सऊदी पोर्ट सिटी पर पहुंचने वाले भारतीयों का स्वागत किया। जो लोग सूडान के पोर्ट पर पहुंचे थे उन्हें सऊदी अरब ले आया गया है। बता दें कि मोदी सरकार देश से बाहर रहने वालों की सुरक्षा के लिए तत्पर है। 

अन्य खबरे