Breaking News

पाकिस्तान के आतंकवादी भारत में आतंकी हमलों को अंजाम देने की फिराक में

02 Oct, 2019 1355

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
पाकिस्तान की बौखलाहट अमेरिका ने भांपते हुए भारत को इशारा किया है कि पाकिस्तान कभी भी भारत पर हमला कर सकता है. गौरतलब है कि भारत की सुरक्षा एजेंसियों से मिले इनपुट के बाद अब अमेरिका ने भी भारत को आगाह किया है. अमेरिका ने कहा है कि पाकिस्तान के आतंकवादी भारत में आतंकी हमलों को अंजाम देने की फिराक में हैं. अमेरिका ने कहा कि अगर पाकिस्तान इन आतंकवादी समूहों को काबू में रखे तो इन हमलों को रोका जा सकता है. भारत प्रशांत सुरक्षा मामलों के सहायक रक्षा मंत्री रैंडल शाइवर ने वाशिंगटन में कहा कि कश्मीर पर फैसले के बाद कई को डर है कि आतंकवादी समूह सीमा-पार से हमलों को अंजाम दे सकते हैं. उन्होंने कहा कि, मुझे नहीं लगता कि चीन इस तरह का कोई संघर्ष चाहेगा या उसका समर्थन करेगा. ये बात उन्होंने कश्मीर मुद्दे पर चीन द्वारा पाकिस्तान को समर्थन देने के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में कही.

अन्य खबरे