Breaking News

पाकिस्तान के हेल्थ मिनिस्टर ने इमरान खान पर लगाया कोकीन लेने का आरोप

27 May, 2023 1656

संवाददाता/in24 न्यूज़.
पाकिस्तान सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) की मेडिकल रिपोर्ट जारी की। नौ मई को 60 अरब रुपए के अल कादिर ट्रस्ट स्कैम में इमरान खान को राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद उनका मेडिकल टेस्ट कराया गया था। उनकी मेडिकल रिपोर्ट में शराब और कोकीन (alcohol and cocaine) के सेवन पुष्टि हुई है। यह मेडिकल रिपोर्ट पांच डॉक्टरों के पैनल द्वारा तैयार की गई है। पूर्व पीएम की मेडिकल रिपोर्ट पर स्वास्थ्य मंत्री अब्दुल कादिर पटेल (Abdul Qadir Patel) ने शुक्रवार को एक प्रेस कान्फ्रेंस की। उन्होंने बताया कि इमरान खान के यूरिन सैंपल में शराब और कोकीन मिला है। उन्होंने यह भी दावा किया कि इमरान खान के पैर में फ्रैक्चर नहीं था। वह प्लास्टर चढ़ाकर लोगों को छह महीने तक बेवकूफ बनाते रहे। जाहिर है अब इमरान खान की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।

अन्य खबरे