Breaking News

पाकिस्तान ने कुलभूषण जाधव को अज्ञात स्थान पर शिफ्ट किया

27 Jul, 2019 1284

संवाददाता/in24 न्यूज़.   
पाकिस्तान में कुलभूषण जाधव का मामला इतना गंभीर है, मगर पाकिस्तान लगातार अपनी शरारत से परेशानी पैदा कर रहा है. इसी कड़ी में पाकिस्तान ने कुलभूषण जाधव को लाहौर में जिस स्थान पर रखा था अब उन्हें वहां से शिफ़्ट कर दिया गया है. गौरतलब है कि ये सूचना खुफिया एजेंसियों के इनपुट से मिली है. बता दें कि अंतरराष्ट्रीय न्यायालय के फैसले के बाद ही कुलभूषण जाधव को पाक एजेंसियों ने 19 जुलाई को ही किसी अज्ञात स्थान पर शिफ्ट कर दिया गया है. कुलभूषण जाधव की लोकेशन बदलने के खुफिया इनपुट को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं. माना जा रहा है कि पाकिस्तान जाधव के लिए काउंसलर एक्सेस देने से पहले उन्हें ऐसी किसी जगह पर भेज सकता है जहां पाक जाधव को बेहतर हालात में रखने का दावा कर सके. बता दें कि फिलहाल पाकिस्तान ने जाधव को काउंसलर एक्सेस नहीं दिया है. इस मामले में दोनों देशों में कूटनीतिक स्तर पर बातचीत चल रही है. भारत ने पाकिस्तान के सामने वियना कन्वेंशन के तहत काउंसलर एक्सेस देने की बात रखी है. वहीं पाकिस्तान अपनी कानूनी शर्तों पर जाधव को काउंसलर एक्सेस देना चाहता है.

अन्य खबरे