Breaking News

पाकिस्तान में शादी के मंडप से लड़की का अगवा कर जबरन कराई गई मुस्लिम लड़के से शादी

27 Jan, 2020 1131

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
पाकिस्तान में एक हिंदू लड़की को शादी के मंडप से अगवा कर उसका धर्म परिवर्तन कराकर जबरन मुस्लिम लड़के से शादी करने का मामला सामने आया है. गौरतलब है कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के साथ जबरन धर्म परिवर्तन का सिलसिला थम नहीं रहा है. अब एक हिंदू लड़की के शादी के मंडप से अपहरण की खबर है. बताया जा रहा है कि हिंदू लड़की को शादी के मंडप से अपहरण करने के बाद उसका धर्म परिवर्तन कराया गया और फिर उसका जबरन निकाह करा दिया गया. इस घटना के बारे में दिल्ली सिख गुरुद्वारा कमेटी के प्रबंधक, राजौरी गार्डन से विधायक और अकाली दल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनजिंदर सिंह सिरसा पाकिस्तान की एक न्यूज रिपोर्ट को ट्वीट कर बताया है. उन्होंने इस घटना को लेकर एक वीडियो भी जारी किया है.

अन्य खबरे