पीएम मोदी दो दिन के लिए पहुंचे भूटान
17 Aug, 2019
1244
संवाददाता/in24 न्यूज़.
पड़ोसी राष्ट्रों से संबंध बेहतर हो ऐसी कोशिश पीएम मोदी सदैव करते हैं. अब वे दो दिवसीय भूटान यात्रा पर आज रवाना हुए. वहां पहुंचने पर पारो इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उनका स्वागत भूटान के प्रधानमंत्री लोटे शेरिंग ने किया. उन्हें गॉड ऑफ ऑनर दिया गया. इस यात्रा के दौरान दोनों देश अपने मजबूत संबंधों को और आगे बढ़ांएगे.पीएम मोदी ने शुक्रवार को एक बयान में कहा था कि उनकी सरकार के मौजूदा कार्यकाल की शुरुआत में यह यात्रा दिखाती है कि भारत‘अपने विश्वसनीय मित्र एवं पड़ोसी भूटान के साथ संबंधों को कितना महत्व देता है. मोदी ने भरोसा जताया था कि उनकी भूटान यात्रा मजबूत संबंधों को बढ़ावा देगी और हमारी महत्वपूर्ण दोस्ती को प्रोत्साहित करेगी तथा दोनों देशों के लोगों की प्रगति एवं समृद्ध भविष्य को और मजबूत करेगी.