Breaking News

पीओके में 14 अक्‍टूबर को आतंकियों की रैली करेगा हाफिज सईद

10 Oct, 2019 1448

संवाददाता/in24 न्यूज़.
आतंकवाद को बढ़ावा देने वाला पाकिस्तान लाख कहे कि उसे आतंकियों से मतलब नहीं है, इसके बावजूद पीओके में आतंकवादियों की रैली हाफिज सईद द्वारा आयोजित करने की खबर आए तो इसे क्या कहेंगे! मगर ऐसा होने जा रहा है. गौरतलब है कि आतंक का आका और जमात-उद-दावा प्रमुख हाफिज सईद पीओके में आतंकवादियों की बड़ी रैली करने जा रहा है. 14 अक्‍टूबर को होने वाली इस रैली में सभी आतंकवादियों को बुलावा भेजा गया है, जिसे हाफिज सईद संबोधित करेगा. मुजरफ्फराबाद में 14 अक्टूबर को होने वाली रैली में जैश-ए-मोहम्मद और हिजबुल के ज्यादातर आतंकी शामिल होंगे. जम्‍मू-कश्‍मीर से अनुच्‍छेद 370 हटाए जाने के बाद से पाकिस्‍तान और वहां के आतंकी संगठन लगातार भारत विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने की कोशिश में जुटे हुए हैं.

अन्य खबरे