Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.

Breaking News

फ्रांस के 600 से ज्यादा नौसैनिक कोरोना से संक्रमित

16 Apr, 2020 952

संवाददाता/in24 न्यूज़.  
फ्रांस के लिए बुरी खबर है कि उसके 600 नौसैनिक कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं. दुनिया भर में अब कोरोना वायरस के संक्रमण से 1,34,000 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, संक्रमितों की संख्या 20 लाख 80 हजार को पार कर गई। फ्रांस के चार्ल्स डी गॉल एयरक्राफ्ट कैरियर में तैनात 600 से ज्यादा नौसैनिकों को कोरोनावायरस से पॉजिटिव पाया गया है। सैन्य मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि कैरियर के कुल 668 क्रू मेंबर संक्रमित हैं। अब तक शिप के 1767 लोगों की जांच हुई है। इनमें से 31 को गंभीर हालत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया. कोरोना वायरस से अमेरिका में मौतों के मामले में बढ़ोतरी जारी है। यहां गुरुवार को संक्रमण से होने वाली मौतों का रिकॉर्ड एक बार फिर टूट गया। पिछले 24 घंटे में यहां 2600 लोगों की जान चली गई। इसी के साथ अमेरिका में अब तक 26,398 लोग कोरोना से जान गंवा चुके हैं। देश में अब तक करीब 6.5 लाख लोग संक्रमित पाए गए हैं। यूरोप में कोरोना वायरस संक्रमण के अब तक 10 लाख से अधिक मामले सामने आये है। आधिकारिक सूत्रों के आधार पर समाचार एजेंसी एएफपी की गणना के मुताबिक यूरोप में 1,003,284 मामले सामने आये है जिनमें से 84,465 लोगों की मौत हुई है। यूरोप कोरोना वायरस से सबसे प्रभावित महाद्वीप है। दुनियाभर में कोरोना के 1,991,019 मामले हैं और 125,955 लोगों की मौत हुई है। एएफपी ने यह गणना राष्ट्रीय अधिकारियों और विश्व स्वास्थ्य संगठन से सूचनाओं का इस्तेमाल करके की है। यूरोप महाद्वीप कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित है यहां  85,271 मौतें हुई हैं।

अन्य खबरे

Insights for a Modern Industry

Teams across logistics and manufacturing are rethinking how they handle seasonal demand. This article breaks down three practical steps, from data hygiene to vendor alignment, with examples you can apply this week.