बम विस्फोट में अफगान के तालिबानी गवर्नर की माैत
09 Mar, 2023
823
संवाददाता/in24न्यूज़।
एक भीषण बम विस्फोट में अफगान प्रांत के तालिबानी गवर्नर (taliban governor) की माैत हो गई है। ब्लास्ट इतना जोरदार था कि गवर्नर ने माैके पर ही दम तोड़ दिया। जानकारी के मुताबिक दाऊद मुजम्मिल (dawood muzammil) के अलावा दो अन्य लोगों की मौत हो गई है।धमाका आज सुबह हुआ था। अब तक यह भी नहीं पता चल पाया है कि यह किस तरह का ब्लास्ट था। यहां की मीडिया का कहना है कि धमाका किसी साजिश के तहत किया गया जिसमें तालिबानी नेता को निशाना बनाया गया। पुलिस कमांड के प्रवक्ता मोहम्मद आसिफ वजीरी ने कहा कि बल्ख में यह धमाका एक प्रशासनिक बैठक के दौरान हुआ। किसी भी समूह ने अब तक इस धमाके की जिम्मेदारी नहीं ली है। उम्मीद है कि आनेवाले समय में इसका खुलासा हो सकता है।