Breaking News

ब्‍लैक लिस्‍ट होने के बाद अब पाकिस्‍तान को दुनिया में कर्ज पाना मुश्किल

23 Aug, 2019 1242

संवाददाता/in24 न्यूज़।
पाकिस्तान की कंगाली देखते हुए अब शायद ही कोई देश उसे आर्थिक मदद दे. गौरतलब है कि अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद के वित्तपोषण की निगरानी करने वाली संस्था फाइनैंशल ऐक्शन टास्क फोर्स ने पाकिस्‍तान को ब्‍लैक लिस्‍ट कर दिया है. ब्‍लैक लिस्‍ट होने के बाद अब पाकिस्‍तान को दुनिया में कर्ज पाना और ज्‍यादा मुश्किल हो जाएगा. इससे पहले एफएटीएफ ने पाकिस्‍तान को ग्रे लिस्‍ट में डाला था. एफएटीएफ ने टेरर फंडिंग और मनी लॉन्ड्रिंग को रोकने में असमर्थ रहने पर पाकिस्‍तान को ब्‍लैक लिस्‍ट में डाला है. फएटीएफ के एशिया प्रशांत ग्रुप ने वैश्विक मानदंडों को पूरा नहीं करने के लिए पाकिस्‍तान को ब्‍लैक लिस्‍ट में डाला है. एफएटीएफ ने पाया कि मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकियों के वित्‍तपोषण से जुड़े 40 मानदंडों में से 32 को पाकिस्‍तान ने पूरा नहीं किया। इसको देखते हुए एफएटीएफ ने पाकिस्‍तान को ब्‍लैक लिस्‍ट में डाल दिया है.

अन्य खबरे